Patna

पति से 21 लाख की फिरौती मांगने के लिए रची साजिश,मां ने भाई-बहन संग मिलकर किया बेटे का अपहरण

पटना.दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक में एक 11 वर्षीय बच्चे के अपहरण और 21 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।पुलिस ने महज छह घंटे के अंदर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। इस घटना में बच्चे की मां सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बच्चे की मां अंजू, मामा रवीन्स कुमार, मौसा पंकज कुमार, मौसी संजू देवी और एक पड़ोसी अनिल कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बच्चे के अपहरण की यह साजिश परिवार के सदस्यों ने ही रची थी।पटना सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि, ‘ताराचक निवासी सुनील कुमार ने दानापुर थाने में अपने 11 वर्षीय बेटे के अपहरण और 21 लाख रुपये की फिरौती की शिकायत दर्ज कराई थी।

 

बच्चे की हत्या की मिली थी धमकी

 

‘शिकायत में बताया गया था कि फिरौती न देने पर बच्चे की हत्या की धमकी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दानापुर एसडीओपी 1 के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया’।’शुरुआती पूछताछ में बच्चे की मां अंजू देवी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और जांच में सहयोग नहीं किया। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से एक महत्वपूर्ण सुराग मिला। फुटेज में बच्चे का मामा उसे अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया’।

 

पति से पैसे मांगने की थी साजिश

 

पुलिस ने बताया कि अनुसंधान में पता चला कि बच्चे की मां ने अपने भाई, बहन और जीजा के साथ मिलकर अपने पति से 21 लाख रुपये की फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। फिरौती के लिए पड़ोसी अनिल कुमार ने सुनील कुमार को फोन कर 21 लाख रुपये की मांग की थी।

 

बच्चे को परिवार को सौंप दिया गया

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल सहित पांच अन्य मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। बच्चे को भी सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!