Samastipur

समस्तीपुर:सड़क हादसे में जख्मी की अस्पताल में मौत:दशहरा पर दिल्ली से आया था घर

समस्तीपुर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के धर्मशाला मंदिर के पास विजयदशमी की रात सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रविवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मोहनपुर धर्मशाला निवासी वंशी राय के बेटे मोनू कुमार राय (34) के रूप में की गई है।घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में मृतक के भाई सुधीर राय का कहना है कि उनका भाई दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दुर्गा मेला के दौरान वह दिल्ली से घर लौटा था। विजयादशमी के दिन वह मेला देखकर रात में घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान एनएच-122 बी के दियारा मोड़ नरंगा मंदिर के पास अज्ञात गाड़ी की ठोकर से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

बाद में घायल अवस्था में लोगों ने मंटू को पाया था। उसे उपचार के लिए मोहनपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।परिवार की ओर से उसका उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी मोहनपुर थाने को दी। मोहनपुर थाने ने इस मामले में शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

 

पटोरी का डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि युवक सड़क हादसे में घायल हुआ था। जिसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान ही रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस की ओर से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!