Samastipur

समस्तीपुर:प्रभातफेरी से शुरू होगा बिहार दिवस, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से समापन

समस्तीपुर। बिहार दिवस के अवसर पर मंगलवार को सुबह से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। मरगदही घाट से प्रारंभ होकर यह पटेल मैदान पहुंचेगी। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ-साथ समेकित बाल विकास कार्यक्रम एवं जीविका से जुड़ी दीदियां भी शामिल होंगी। प्रभातफेरी में शामिल होने वाले बच्चों को बिस्किट एवं दूध भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे पटेल मैदान के मुख्य मंच पर बिहार दिवस का उद्घाटन कार्यक्रम होगा। इसके बाद पटेल मैदान में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का साढे ग्यारह बजे अवलोकन किया जाएगा। नगर भवन में साढे ग्यारह बजे से रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। पटेल मैदान में 1 बजे से डेढ बजे तक संतरा रेस होगा। इसके बाद 3 बजे से लालकोठी में बास्केट बॉल एवं बालीबॉल प्रतियोगिता एवं पटेल मैदान के इंडोर स्टेडियम में बैडमिटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। संध्या 6 बजे से पटेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें डेढ घंटे तक स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद साढे सात से आठ बजे तक मैथिली फिल्म के सुपरस्टार एवं गायक विकास झा और गायिका जुली झा का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साढे आठ बजे से गायक एवं स्टार परफॉर्मर यशवर्धन की टीम के द्वारा म्यूजिकल शो आयोजित किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटेल मैदान में बनाया गया है भव्य पंडाल

 

बिहार दिवस को लेकर पटेल मैदान में भव्य पंडाल बनाया गया है। कार्यक्रम को लेकर मुख्य मंच के अलावा पंडाल में बैठने के लिए अलग-अलग कुर्सियां लगाई गई है। इसके अलावा जल जीवन हरियाली की थीम पर पटेल मैदान में अलग-अलग विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।

 

जिलाधिकारी ने दिया है आमंत्रण

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह की ओर से लोगों को आमंत्रण दिया गया है। हालांकि यह तय नहीं हो पाया है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौन होंगे। जिला प्रशासन के द्वारी आमंत्रण कार्ड पर किसी का नाम नहीं है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!