Samastipur

बलान नदी में डूबे नाबालिग की मिली लाश:दोस्तों के साथ बलान नदी में नहाने गया था

बेगूसराय में बलान नदी में नहाने के दौरान शनिवार को एक नाबालिग लड़का डूब गया था। उसकी लाश एसडीआरएफ की टीम ने रविवार को बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान रसीदपुर वार्ड नंबर-7 निवासी प्रमोद सहनी के बेटे अमन कुमार (13) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अष्टम वर्ग का छात्र अमन कुमार शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे अपने 4-5 दोस्तों के साथ बलान नदी में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर की है।

 

बच्चों ने दी थी घटना की जानकारी

 

साथ में स्नान करने गए बच्चों ने हल्ला करते हुए घर पर जाकर सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की गई, स्थानीय पुलिस को सूचना भी दी गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सीओ के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना दी गई तो उन्होंने गाड़ी उपलब्ध नहीं होने की बात कही तो लोग आक्रोशित हो गए।आक्रोशित लोगों की ओर से NH-28 को जाम कर दिया गया तो रात में करीब 1:00 बजे एसडीआरएफ की टीम पहुंची और खोजबीन की जाने लगी। काफी प्रयास कर घटना के करीब 21 घंटे बाद आज 11:00 बजे लाश बरामद किया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!