Vaishali

भक्त सीने पर कलश रख दुर्गा आराधना:मनोकामना पूरी होने पर कर रहे विशेष पूजा,उमड़े लोग

वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भूतनाथ चौक पर चंद्रमोहन पासवान नामक एक भक्त मां दुर्गा की विशेष आराधना कर रहे हैं। वे श्री श्री दुर्गा पूजा समिति हसनपुर ओस्ती मंदिर में अपने सीने पर कलश रखकर पूजा में लीन हैं। यह मंदिर महुआ-चकसिकंदर मुख्य मार्ग पर स्थित है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पूजा समिति के सदस्य और पूर्व मुखिया विजय पासवान तथा सचिव रविंद्र ठाकुर ने बताया कि चंद्रमोहन पासवान ने माता दुर्गा से कोई मन्नत मांगी थी। यह मन्नत पूरी होने के बाद वे इस विशेष आराधना में जुटे हैं।चंद्रमोहन पासवान की इस अनूठी भक्ति को देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग मंदिर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही पूजा समितियां के द्वारा सराहना किया जा रहा है। पूजा समितियां का कहना है कि जो भी भक्त मां दुर्गा से आराधना करते हैं वह मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं। और साथ ही याद दृश्य देखने के लिए लोगों की फिर लग रही है।

 

मन्नत पूरी होने पर कर रहा पूजा

 

चंद्र मोहन पासवान ने बताया कि हमारी मन्नत को माता दुर्गा ने पूरा कर दी है, इसी को लेकर हमने माता दुर्गा का कलश सीने पर स्थापित कर आराधना कर रहा हूं। इस दौरान पूजा समिति आयोजक ने बताया कि माता दुर्गा से इन्होंने मन्नत मांगी थी और पूरा हो जाने पर माता दुर्गा की कलश सीने पर स्थापित कर आराधना कर रहे हैं और आज छः दिन बीत रहे है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!