sportsNew To IndiaPatna

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे शैलेश का पटना एयरपोर्ट जबरदस्त स्वागत

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप न्यूज:पटना.दिल्ली में आयोजित 12वीं वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में बिहार के जमुई जिले के शैलेश कुमार ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। T42 श्रेणी की हाई जंप प्रतियोगिता में उन्होंने 1.91 मीटर ऊंची छलांग लगाकर नया चैंपियनशिप रिकार्ड बनाया। यह उपलब्धि न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। शैलेश ने इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले 1.85 मीटर, फिर 1.88 मीटर और अंत में 1.91 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शैलेश कुमार आज बिहार लौटे इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर उनका गरमजोशी के साथ स्वागत किया गया.समर्थक व खेल प्रेमी ने उनका स्वागत फूल माला बुके देकर किया.

शैलेश कुमार जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर गांव के रहने वाले हैं। किसान परिवार से आने वाले शैलेश ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और जुनून के दम पर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई। इससे पहले वे पेरिस वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप में रजत पदक और चीन में आयोजित एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

उनकी उपलब्धियों को देखते हुए बिहार सरकार ने “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत उन्हें क्लास वन की सरकारी नौकरी दी है। वर्तमान में वे समाज कल्याण विभाग में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। खेल के साथ-साथ प्रशासनिक सेवा में उनकी भूमिका युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

स्वर्ण विजेता शैलेश को सरकार देगी 75 लाख
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जमुई के शैलेश कुमार को दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि एथलीट का प्रदर्शन भारत के लिए गर्व का क्षण है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!