“समस्तीपुर:अमित शाह बोले-लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा,फिर से बनेगे NDA की सरकार
समस्तीपुर। अररिया में गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मालिक कहा। अमित शाह ने कहा कि, ‘सभी दल नेताओं के आधार पर चुनाव जीतते हैं सिर्फ हमारी पार्टी ऐसी है कि जिसको चुनाव जिताने का दम नेताओं में नहीं कार्यकर्ताओं में होता है।शाह ने घोटालों को लेकर लालू परिवार पर निशाना साधा। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को घुसपैठियों के लिए यात्रा बताया। गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं से किशनगंज जिताने की अपील की। कहा कि इस बार 160 से ज्यादा सीटें जीतकर हम दिवाली मनाएंगे।
इससे पहले उन्होंने समस्तीपुर में नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। सरायरंजन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में डेढ़ घंटे मीटिंग चली। बैठक में समस्तीपुर के अलावा मधुबनी, झंझारपुर, बेगूसराय और खगड़िया समेत 8 जिलों के नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां शाह ने उन्हें चुनावी तैयारियों को लेकर टिप्स दिए।इस दौरान सांसद सह गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एंव बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद थे.
अमित शाह ने वोटर अधिकार यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, बिहार क्या, कहीं भी यात्रा निकाल लो, भाजपा का संकल्प है कि हम एक-एक घुसपैठिए को बाहर करेंगे। राहुल बाबा और लालू की पार्टियां घुसपैठियों को बचाना चाहती हैं, और हम घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहते हैं।
बिहार से घुसपैठियों को निकालने का चुनाव है
अमित शाह ने कहा कि, ‘राहुल गांधी चाहते हैं कि घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिले। सीमांचल वालों बताओं घुसपैठियों का वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या। राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, बिहार और देश से चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। यह चुनाव बिहार से घुसपैठियों को बाहर निकालने का चुनाव हैं।
पीएम मोदी ने पूर्णिया की धरती से ही मखाना बोर्ड की घोषणा की। भागलपुर में विद्घुत संयंत्र का शिलान्यास किया। पूर्णिया में एयरपोर्ट दिया। बिहटा के अलावा 6 एयरपोर्ट और बनाएंगे।कोशी लिंक परियोजना की घोषणा की है, जिससे कोशी क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की समस्या से राहत मिलेंगी। इन लोगों (राजद और कांग्रेस) ने कुछ काम नहीं किया। बिहार में NDA सरकार ने सामाजिक पेंशन को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए किया है।’
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
