नवरात्रि 2025:सदियों पुरानी परम्परा,महामारी से मुक्ति के लिए होता खप्पर दुर्गा पूजन
पटना.सिकटा.लोक आस्था और सदियों पुरानी परम्पराओं को संजोए ठकराहां गांव में शुक्रवार को एक भव्य और अनूठे सामुदायिक दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया। यह वार्षिक अनुष्ठान गांव के हर निवासी के कल्याण और सामूहिक संकटों, विशेषकर महामारी और आपदाओं से मुक्ति की कामना के लिए समर्पित है। ग्रामीणों की यह अटूट मान्यता है कि माँ दुर्गा की कृपा से ही उनका गांव रोग-मुक्त और भय-मुक्त रहता है।
इस पूजन का सबसे विशेष और भावनात्मक पहलू है इसका घर-घर जाकर किया जाने वाला स्वरूप। गांव के सभी लोग एकजुट होकर, हाथ में पवित्र ‘खप्पर'(पात्र या सूप) लिए हुए, माता दुर्गा के प्रतीक रूप में पूरे गांव और मोहल्ले का भ्रमण करते हैं। खप्पर को लेकर हर घर के अन्दर जाकर विधि-विधान के अनुसार खप्पर दिखाकर पूजा-अर्चना की जाती है, जिसके बाद प्रसाद का वितरण होता है। बड़ी मात्रा में चढ़ावे और प्रसाद भी साथ लिए जाते हैं। लोगों ने बताया कि उनका दृढ़ विश्वास है कि इस पूजा से माँ दुर्गा प्रसन्न होती हैं ।
सिकटा सिकटा प्रखंड के बलथर पेट्रोल पंप के समीप स्थित मरचैया माई स्थान पर एक महिला प्रतिमा देवी ने शारदीय नवरात्र में देवी भक्ति में अपनी सीने पर कलश स्थापित कर अनुष्ठान किया है। वह जुड़वा दो पुत्रों की माँ हैं और पहली बार इस तरह का अनुष्ठान कर रही हैं। जो एक अद्वितीय और चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस दौरान उन्होंने अनुष्ठान के लिए पंद्रह दिन तक निर्जला व्रत भी रखा है, जो उनकी भक्ति और समर्पण को दर्शाता है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
