शराब कारोबारी ने कमर में बांधी 25 बोतलें:बलिया से वैशाली लाया था अवैध शराब,गिरफ्तार
वैशाली के भगवानपुर पुलिस ने एक शराब कारोबारी को धर दबोचा है। उसने अपने शरीर में अवैध शराब की 25 बोतलें बांध रखी थी। वह इन्हें बेचने की ताक में था। लेकिन पुलिस ने भगवानपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा। साथ ही बरामद शराब को जब्त कर लिया।
पुलिस की मानें तो , कारोबारी बलिया से ये शराब की बोतलें वैशाली लाया था। वह इन्हें बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही भगवानपुर थाने की पुलिस ने उसे धर दबोचा।
त्योहारों को देखते हुए विशेष अभियान
यह कार्रवाई भगवानपुर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि, त्योहारों के मौसम को देखते हुए अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।शराब कारोबारी त्योहारों के दौरान अवैध शराब की तस्करी के लिए विभिन्न तरीके अपनाते हैं। हालांकि, वैशाली पुलिस भी ऐसे प्रयासों को विफल करने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
