Patna

पति की गैरमौजूदगी में पत्नी प्रेमी संग फरार,सामान लेकर भागी,सास ने शिकायत दर्ज कराई

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम गांव में एक महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला की सास शकुंतला देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शकुंतला देवी ने बताया कि उनकी बहू दीपा देवी, श्रवण दास के साथ शनिवार की रात फरार हो गई। श्रवण दास ओमान दास का पुत्र है। दोनों ने घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर सोने के झुमके, जितिया, चांदी की पायल, चेन और अन्य जेवरात चुरा लिए। इसके अलावा कपड़े से भरी अटैची और बर्तन भी ले गए।

 

सास का कहना है कि दीपा और श्रवण के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन दोनों नहीं माने। दीपा के पति दुकान चलाते हैं और सामान लेने बाहर गए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर दोनों भाग निकले।

 

थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर फरार जोड़े की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!