सरकार बनाने का दावा कर चुनाव हार जाते हैं तेजस्वी:चिराग पासवान
पटना.हाजीपुर में दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी हर बार अपने कार्यकर्ताओं से सरकार बनाने की तैयारी करने को कहते हैं, लेकिन चुनाव हार जाते हैं।
चिराग ने कहा कि इस बार NDA के पांचों दल विपक्ष की सोच के विपरीत एकजुट हैं। विपक्ष गठबंधन में दरार दिखाने का प्रयास करता है। वे नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं। उन्होंने दावा किया कि NDA 225 सीटें जीतेगी।
रईस के सवाल पर चिराग ने कहा- मामला संज्ञान में नहीं
बैठक में अपनी पार्टी के नेता रईस खान की गिरफ्तारी पर चिराग ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में पूरी तरह नहीं है। प्रशांत किशोर द्वारा बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पर उन्होंने कहा कि यह दोनों के बीच का मामला है।
दिशा की बैठक में वैशाली जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जिले के विकास की योजनाओं की समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने चिराग के समक्ष लोगों की समस्याएं रखीं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
