DalsinghsaraiSamastipur

आमलोगों को भ्रम में डालकर किया जा रहा 32 नंबर गुमटी पर आरओबी निर्माण,लोगो में आक्रोश

दलसिंहसराय,पूल निर्माण निगम की मनमानी के विरोध में 32 नंबर गुमटी के पूर्वी क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र ( गंज और मालगोदाम रोड) के व्यवसाई व गृह स्वामी सोमवार को बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी के निजी सचिव रजनीकांत चौधरी के आवास केंवटा जाकर सभी ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लोगो ने बताया की 32 नंबर गुमटी पर जो आरओबी निर्माण हो रहा है उसमे निर्माण निगम के द्वारा न कोई सूचना पटृ लगाया और न किसी तरह की कोई सूचना दिया है.विभाग टीम के जो सदस्य आते हैं आमलोगों को भ्रम में डालकर चले जाते हैं.कितना किसका जमीन लेगा अभी तक साफ नहीं किया गया है.मनमानी तरिके से काम चालू है,

जबकि सैकड़ो परिवार निर्माण से प्रभावित हो रहे है. जिनका घर य दुकान उस सड़क मार्ग में है सभी का व्यवसाई चौपट हो गया है. वही श्री चौधरी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इसकी जानकारी विभाग से लेते हुए वरिय पदाधिकारी से बात करते है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!