Samastipur

व्यवसाई के घर में काम करने वाला का पुत्र ही निकला हत्यारा,पैसों की लालच में महिला का किया हत्या

समस्तीपुर.पिछले दिन दिनांक-21.09.2025 को मथुरापुर थाना अंतर्गत ग्राम सारी, वार्ड नं0-11 में किराये के मकान में रहने वाले धनिया किनारा व्यवसायी विमल विश्वास कि पत्नी तोफा विश्वास, उम्र 65 वर्ष, की अज्ञात अपराधी द्वारा उनके घर में उनके सिर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हत्या मामले में मथुरापुर थानाध्यक्ष, पु०नि० सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02 द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। वादी विमल विश्वास द्वारा अज्ञात अपराधी के विरूद्ध रूपये, गहने लेकर पत्नी की हत्या से संबंधित आवेदन दिया गया।

 

 

जिस पर मथुरापुर थाना कांड सं0-77/25, दिनांक-21.09.25 धारा-103 (2)/3(5) B.N.S. दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय समस्तीपुर द्वारा घटना का उद्दभेदन हेतु निर्देश दिया गया है। घटनास्थल पर F.S.L टीम D.I.U टीम एवं डॉग स्कॉयड टीम द्वारा जॉच किया गया। ततपश्चात् आसूचनाओं का संकलन कर विमल विश्वास के घर में लेबर के रूप में कार्य करने वाले नरेश पासवान के पुत्र बिरजू कुमार को पकड़कर साक्ष्यों के साथ पुछ-ताछ किया गया।

 

 

बिरजू कुमार द्वारा पैसों की लालच में हत्या की बात स्वीकार की गयी। उनके निशानदेही पर घटना में लूटे गये सोने का कंगन की बरामदगी करते हुए कांड का उद्दभेदन किया गया।

 

गिरफ्तारीः बिरजू कुमार, पे० नरेस पासवान, सा० मन्नीपुर, थाना मथुरापुर, जिला समस्तीपुर, उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड, मृतिका के हांथ में पहने हुये सोने जैसा छल्ला-02,अभियुक्त का मोबाईल,हत्या के समय अभियुक्त द्वारा पहना हुआ कपड़ा पुलिस ने जप्त किया है.

 

छापामारी दल सदस्यः-

01. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02 श्री संजय कुमार,

02. अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल, पु०नि० निरज तिवारी,

03. थानाध्यक्ष मथुरापुर थाना पु०अ०नि० राहुल कुमार,

04. अपर थानाध्यक्ष मथुरापुर थाना पु०अ०नि० प्रीति कुमारी,

05. पु०अ०नि० जगनिवास शर्मा, मथुरापुर थाना,

06. पु०अ०नि० लक्ष्मण सिंह,

07. स०अ०नि० राजु कुमार यादव,

08. पी०टी०सी० रहमत खाँ,

09. पी०टी०सी० अरूण कु० सिंह,

10. सि0-225 मृत्युंजय कुमार,

11. सि0-351 मुकेश कुमार,

12. सि0-658 अवधेश कुमार एवं जिला आसूचना ईकाई टीम शामिल थी.

13.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!