Patna

पूर्णिया एयरपोर्ट से सीधे शहर तक आरामदायक सफर,एक्सप्रेस बस सेवा शुरू

Purnia Airport: पटना.बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पूर्णिया एयरपोर्ट से शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस बस सेवा की शुरुआत कर दी है.शनिवार से शुरू हुई इस सेवा का मकसद यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है. महज 30 रुपए में यात्री एयरपोर्ट से गुलाबबाग तक कहीं भी आसानी से पहुंच सकेंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एयरपोर्ट से शहर तक सीधी कनेक्टिविटी

नई बस सेवा एयरपोर्ट से रवाना होकर शहर के प्रमुख स्थानों—मधुबनी बाजार, आरएन साह चौक, बस स्टैंड, गिरिजा चौक, फोर्ड कंपनी, पंचमुखी मंदिर, फारबिसगंज मोड़, लाइन बाजार, खुश्कीबाग होते हुए गुलाबबाग तक जाएगी. इसका मतलब यह है कि हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अब शहर के हर बड़े पड़ाव तक सीधा कनेक्शन मिलेगा.

 

अब तक एयरपोर्ट से शहर आने-जाने में टैक्सी और ऑटो के जरिए 200 से 300 रुपए खर्च करने पड़ते थे. लेकिन इस नई सेवा के बाद यात्री सिर्फ 30 रुपए में सफर कर सकेंगे. खास बात यह है कि दूरी चाहे जितनी हो, किराया समान रहेगा. यानी कोई यात्री बस स्टैंड तक उतरे या गुलाबबाग तक जाए, उससे 30 रुपए से ज्यादा किराया नहीं लिया जाएगा.

 

आधुनिक सुविधाओं से लैस बस

एयरपोर्ट एक्सप्रेस बस को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. बस में कुल 23 आरामदायक सीटें हैं और हर सीट के पास चार्जिंग पॉइंट दिया गया है, ताकि सफर के दौरान मोबाइल और अन्य गैजेट्स को चार्ज किया जा सके. इसके अलावा, सुरक्षा की दृष्टि से बस में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. यह सुविधा यात्रियों को न सिर्फ सुरक्षित बल्कि आरामदायक सफर का अनुभव कराएगी.

 

निगम की ओर से तय व्यवस्था के मुताबिक, बसें फ्लाइट आने-जाने के समय से पहले ही एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगी. इससे यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद टैक्सी या ऑटो का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यह व्यवस्था यात्रियों को समय की बचत और तनावमुक्त यात्रा का अनुभव देगी.

 

यात्रियों की खुशी और राहत

इस सेवा की शुरुआत के बाद यात्रियों ने खुशी जाहिर की. शाहरुख अंसारी ने कहा कि अब एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही यात्रा आसान हो जाएगी. उन्हें टैक्सी या ऑटो की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. रश्मि कुमारी, जो अक्सर कोलकाता जाती हैं, ने बताया कि पहले टैक्सी की समस्या रहती थी, लेकिन अब यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी. वहीं संजीव कुमार ने इसे आम लोगों के लिए बड़ी राहत बताया.

 

यह सेवा सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि शहर की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी. अजय सिंह का मानना है कि इस कदम से हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. जब एयरपोर्ट से शहर तक पहुंचना आसान और सस्ता हो जाएगा, तो लोग हवाई सेवा का अधिक इस्तेमाल करने लगेंगे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!