Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:लोन कंपनी के प्रताड़िता से युवक ने की खुदकुशी:कमरे में फंदे से लटका मिला शव,6 लाख लिया था लोन

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के बाजार समिति रोड में एक युवक ने खुदकुशी कर लिया.उनका किराए के मकान में फंदे से लटका हुआ शव मिला है.युवक की पहचान चाकसाहो निवासी गणेश प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ अंशु कुमार(19) के रूप मे हुई है.घटना के सम्बन्ध मे मृतक के छोटे भाई करण कुमार ने बताया कि बड़े भाई बाजार में सुधा काउंटर चलाते थे.जिसके लिए प्राइवेट कंपनियों से 6 लाख रुपए का लोन लिया था.इसी पैसे से एक ई-रिक्शा भी खरीदा था.लेकिन समय पर किश्त जमा नहीं कर पा रहे थे.जिसके चलते कंपनी वाले उसे परेशान कर रहा था.साथ ही पुरा परिवार मां मुन्नी देवी के साथ दलसिंहसराय में किराए के मकान में रहते थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

पिता विशाखापत्तनम में मजदूरी करते हैं.आज सुबह काफी देर तक जब उसका कमरा नहीं खुला तो खिड़की से देखा था तो भाई फंदे से झूल रहा था.इसके बाद हमलोगों ने पुलिस को सूचना दी गई. वही पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया.अंदर फंदे से लटका हुआ शव बाहर निकाला गया.जाँच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

इस संबंध में थाना अध्यक्ष मो इरसाद आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गई थी।

 

 

इसके अलावे फोरेंसिक की टीम को भी घटना स्थल पर जाँच के लिए बुलाया गया है.जाँच की जा रही है वही मृतक के मोबाइल को जब्त किया गया है.परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है.लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की करवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!