BegusaraiPatnaSamastipurVaishaliWeather Update

आज का मौसम:बिहार के इन 26 जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

आज का मौसम:Bihar Weather: बिहार में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना कम है लेकिन हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके साथ ही, राज्य के कई हिस्सों में नमी अधिक होने से उमस और चिपचिपाहट बढ़ सकती है, जिससे लोगों को परेशानी होगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी
रविवार, 21 सितंबर को भी मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इनमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, खगड़िया, मुंगेर, जमुई और बांका जैसे कुछ जिलों को छोड़कर, बाकी सभी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है. विभाग ने लोगों को मेघ गर्जन और ठनका गिरने की घटनाओं के प्रति सावधान रहने की चेतावनी दी है.

तापमान में बढ़ोतरी, उमस भरी गर्मी का एहसास
मानसून के कमजोर पड़ने से बिहार में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. हल्की बारिश के बावजूद, धूप निकलने और नमी के कारण उमस की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा, जिसके बाद एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है.

 

(मानसून,आज का मौसम,समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम, मेरे स्थान पर आज का मौसम,10 दिनों का मौसम,गूगल आज का मौसम क्या है,आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा 2025,आज का मौसम कैसा रहेगा 2025,Google पर आज मौसम क्या है,आज का मौसम कैसा रहेगा,पूसा मौसम विभाग, उजियारपुर का मौसम, समस्तीपुर का मौसम, दलसिंहसराय का मौसम,कल मौसम कैसा रहेगा?,विभूतिपुर का मौसम,मौसम,पूसा का कल मौसम कैसा रहेगा)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!