Patna

कालका-हावड़ा एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी: स्टेशन पर 11 कछुए मिले

पटना.गयाजी रेलवे स्टेशन पर कालका-हावड़ा एक्सप्रेस के जनरल कोच पर कार्रवाई हुई है। यहां से 11 बड़े कछुओं की तस्करी का मामला सामने आया है। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन की जांच के दौरान आरपीएफ को तीन पिट्ठू बैग में ये कछुए मिले।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आरपीएफ की रूटीन चेकिंग के दौरान जनरल बोगी में तीन संदिग्ध पिट्ठू बैग दिखाई दिए। जब यात्रियों से इन बैग के बारे में पूछा गया, तो कोई भी सामने नहीं आया। बैग की तलाशी लेने पर उनमें से 11 जीवित कछुए बरामद हुए।

 

कछुओं को वन विभाग को सौंपा

 

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बरामद किए गए कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया है। पुलिस को देखकर कछुओं की तस्करी करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने सभी कछुओं को अपनी सुरक्षा में ले लिया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!