जमीन के लिए भाई की हत्या की साजिश,8 लाख की दी सुपारी:पटना में मर्डर करने निकले 5 शूटर्स अरेस्ट
पटना.जहानाबाद के रहने वाले मनीष और विकास ने सौतेले भाई नीरज पांडेय की हत्या की साजिश रची। इसके लिए दोनों ने 8 लाख में शूटर्स हायर किए। शूटर्स घटना को अंजाम देने जा रहे थे। इसी दौरान पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पटना सेंट्रल SP दीक्षा ने बताया कि ‘मंगलवार की शाम नीरज पांडेय ने कदमकुआं थाने की पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग हत्या की नीयत से मेरा पीछा कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस वैशाली गोलंबर के पास पहुंची और सौरभ नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार सौरभ से पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर शूटर्स बैजू कुमार, करण कुमार, पंकज कुमार, गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही साजिश रचने वाले मनीष और विकास को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है।’गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 पिस्टल, 2 देसी कट्टा, 18 जिंदा कारतूस, 3 मैगजीन, 5 ब्लैक टोपी, एक दिल्ली नंबर होंडा सिटी कार, बाइक और 4 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि मनीष और विकास को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इन दोनों के पास से कुछ नहीं मिला है।
पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद
नीरज पांडेय, मनीष कुमार और विकास तीनों सौतेले भाई हैं। तीनों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मनीष की पत्नी सोनी कुमारी ने बताया कि, ‘लंबे समय से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद है। जहानाबाद में भी जमीन को लेकर विवाद है।मेरा पति निर्दोष है। उसका इसमें कोई रोल नहीं है। पहले भी नीरज पांडेय ने झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची है, लेकिन सफल नहीं हो पा रहा था।’
CDR की होगी जांच
सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि ‘मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सबकी सीडीआर की जांच होगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
