आज का मौसम:2 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 9°C गिरा पटना का तापमान
पटना.बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज यानी 17 सितंबर को पूरे प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है। पटना समेत 36 जिलों में यलो अलर्ट, पश्चिम चंपारण और गोपालगंज में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।यलो अलर्ट वाले जिलों में 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।
जानिए पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे में पटना में तेज बारिश हुई। साथ ही नवादा, नालंदा, मुंगेर, अररिया, समस्तीपुर और जमुई में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं, बारिश की वजह से पटना के अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे पटना का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम
18 सितंबर: उत्तर बिहार के अधिकतर इलाकों में मूसलाधार बारिश, जबकि दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों पर तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना है।
19 और 20 सितंबर: मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है, लेकिन कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।
पटना में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में गिरा है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। बिजली से बचाव के लिए पेड़ के नीचे खड़े न हों। किसानों को खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
