Samastipur

तेज प्रताप यादव ने महात्मा गांधी की मूर्ति को दूध और गंगाजल से किया अभिषेक

मुजफ्फरपुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को लेकर उठे विवाद के बीच बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भाजपा पर गांधी जी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय संगठनों और लोगों की मांग के अनुसार प्रतिमा का दूध और गंगाजल से अभिषेक किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा ?

तेज प्रताप यादव ने कहा, “भाजपा के लोगों ने महात्मा गांधी का अपमान किया था. यहां के लोगों और संगठन के लोगों की मांग थी कि दूध से उनका अभिषेक किया जाए. हमने दूध और गंगाजल से उनका अभिषेक करने का काम किया है. महात्मा गांधी पवित्र आत्मा थे, उनके कारण ही हम आज स्वतंत्र घूम रहे हैं.”

 

क्या है पूरा मामला ?

हाल ही में मुजफ्फरपुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा से जुड़े विवाद ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया था. स्थानीय स्तर पर कई सामाजिक संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रतिमा को सम्मान दिलाने की मांग उठाई थी. इसी कड़ी में तेज प्रताप यादव ने खुद आगे बढ़कर प्रतिमा का अभिषेक कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की.

 

गरमाया है सियासी माहौल

राजद नेता का यह कदम न सिर्फ विपक्षी दलों पर हमला माना जा रहा है, बल्कि महात्मा गांधी के प्रति आस्था और श्रद्धा का प्रतीक भी बताया जा रहा है. तेज प्रताप यादव के इस बयान ने भाजपा और राजद के बीच मौजूदा सियासी तनाव को और तेज कर दिया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!