Samastipur

समस्तीपुर रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम लूटकांड में 14वीं गिरफ्तारी: 1 लाख का इनामी वैशाली से धराया

समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड के पास रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम से पिछले साल 10 करोड़ रुपए के सोने की डकैती हुई थी। मामले में आरोपी को जिला पुलिस और राज्य एसटीएफ की टीम ने वैशाली से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार बदमाश की पहचान वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत गांव निवासी बजरंगी शाह का बेटा राजा कुमार उर्फ राजा शाह के रूप में की गई है.अपराधी पर राज्य सरकार ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। बदमाश पर वैशाली जिले के अलावा समस्तीपुर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में भी करीब आधा दर्जन मामला दर्ज है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

राजा के घर आने की सूचना पर छापेमारी

 

एएसपी संजय पांडे ने कहा कि पिछले साल 28 फरवरी की शाम हथियार के बल पर बदमाशों ने रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम से करीब 10 करोड रुपए के जेवरात की लूट कर ली थी। जिला और राज्य एसटीएफ की टीम लगातार बदमाशों को गिरफ्तार कर रही है।

 

अब तक इस मामले में कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि 15 ने वारदात को अंजाम दिया था। बताया जा रहा कि एक की मौत हो चुकी है। फरार राजा की गिरफ्तारी को लेकर जिला पुलिस के साथ राज्य एसटीएफ की टीम छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राजा अपने गांव आया हुआ है। सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।

 

एएसपी ने कहा कि गिरफ्तार बदमाशों पर जल्द ही चार्जशीट दायर की जाएगी, ताकि स्पीडी ट्रायल के तहत जल्द से जल्द उन्हें सजा दिलाई जा सके। अब इस कांड में कोई भी बदमाश फरार नहीं है। सभी बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली गई है और घटना का पूर्ण रूप से उद्भेदन भी कर लिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!