समस्तीपुर में फाइनेंस कंपनी के 2 कर्मचारी गिरफ्तार:5 गोलियां जब्त
समस्तीपुर में मुफस्सिल पुलिस ने सोनवर्षा चौक पर कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने बाइक की जांच की। इस दौरान दो युवकों को पांच जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मथुरापुर निवासी 18 साल का शहाबुद्दीन और अजमतउल्लाह के रूप में हुई है। दोनों एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। इनका काम किस्त डिफॉल्ट बाइक को सीज करना है।
पूछताछ में पता चला कि सोनबरसा चौक पर वे एक किस्त डिफॉल्टर को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। भागने के दौरान उस व्यक्ति की जेब से पांच गोलियां गिर गईं। शहाबुद्दीन ने उन्हें उठाकर अपनी जेब में रख लिया।
पुलिस ने जांच के समय पकड़ा
इसके बाद दोनों बाइक से मथुरापुर जा रहे थे। इसी दौरान मुफस्सिल पुलिस ने जांच के दौरान उन्हें पकड़ लिया। शहाबुद्दीन के पिता मटन की दुकान चलाते हैं और उनके चार भाई हैं। अजमतउल्लाह के पिता भी मटन का व्यवसाय करते हैं और उनके तीन भाई हैं।
मुफस्सिल थाना प्रभारी अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
