Patna

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सोनपुर–कटिहार सेक्शन में मंडल रेल प्रबंधक का निरीक्षण

पटना.सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर श्री अमित सरन ने सोनपुर–कटिहार रेलखंड के अंतर्गत प्रमुख स्टेशनों – शाहपुर पटोरी, दिनकर ग्रामसिमरिया,महेशखूंट,मानसी,खगड़िया,बेगूसराय एवं नवगछिया का विस्तृत निरीक्षण किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेना एवं यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था।

 

निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया:

 

नए फुट ओवर ब्रिज के निर्माण एवं यात्रियों की आवाजाही में सुविधा की स्थिति

 

वेटिंग हॉल एवं शौचालयों की स्वच्छता और यात्री उपयोगिता

 

स्टेशन परिसर की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण

 

प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं का स्तर

 

निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता

 

श्री सरन ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरिंग विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं तथा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता न किया जाए।

 

उन्होंने यात्रियों से भी संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना। यात्रियों ने स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और भविष्य में और बेहतर सुविधाओं की अपेक्षा जताई।

 

सोनपुर मंडल द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों का आधुनिकीकरण उच्चतम मानकों पर किया जाए, जिससे यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित एवं आधुनिक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!