Samastipur

समस्तीपुर:बाढ़ पीड़ितों ने मुआवजे के लिए सड़क जाम किया:नहीं दी जा रही राशि

समस्तीपुर में सोमवार को बाढ़ पीड़ितों ने हंगामा किया। सहायता राशि नहीं मिलने से नाराज होकर पत्थर घाट के पास बांस-बल्ला लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग-122 बी को जाम कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे एनएच पर चलने वाले हो राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में मोहनपुर प्रखंड के बीडीओ और थाना अध्यक्ष के हस्तक्षेप पर सड़क जाम समाप्त हुआ।बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि पिछले दिनों गंगा उफान पर थी। खेत से लेकर घर तक पानी भरा हुआ था। फसलें डूब गईं। घर का सारा अनाज आदि पानी में बर्बाद हो गया। खाने-पीने की समस्या बनी हुई है, बावजूद अब तक प्रखंड प्रशासन ने सहायता राशि नहीं दी।

 

नई फसल आने में काफी देर है। इसलिए सरकार को जल्द से जल्द मुआवजा राशि का भुगतान करना चाहिए। लोगों ने कहा कि इसी गंगा के पानी में बेगूसराय के इलाके में भी लोग डूबे थे, जिन्हें सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन समस्तीपुर में अब तक मुआवजा राशि नहीं दी जा रही है। मामला मोहनपुर प्रखड़ क्षेत्र के धरनी पट्टी पूरब पंचायत का है।

 

 

वरीय पदाधिकारी को जानकारी दी जाएगी

 

मोहनपुर प्रखंड के बीडीओ निगम झा ने कहा कि गंगा की बाढ़ में जो भी पंचायत के वार्ड प्रभावित थे, उसकी सूची बनाकर वरीय पदाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। वरीय पदाधिकारी के निर्देशन अनुसार पीड़ित लोगों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!