Samastipur

समस्तीपुर:खुदीराम पूसा एवं दुबहा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Samastipur News:पूसा : थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत स्थित श्रीरामपुर अयोध्या गांव में खुदीराम पूसा एवं दुबहा रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. उसकी पहचान वैनी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव स्थित रावण चौक निवासी रामानंद साह के 19 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सूचना मिलने पर पूसा पुलिस के थानाध्यक्ष रमेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष शंकर कुमार चौधरी, एएसआई गोरखनाथ सिंह, कुमार सुधांशु घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया.

 

 

शव परिजन को सौंप दिया गया है. हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना को लेकर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!