पीएम नरेंद्र मोदी सितंबर में बिहार दौरे पर आएंगे:पटना मेट्रो का करेंगे उद्घाटन
पटना मेट्रो का अगले महीने पीएम मोदी उद्घाटन कर सकते हैं। सितंबर महीने में लोगों को इसकी सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में पटना आने की संभावना हैं और इसी PM दौरान मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (PMRC) ने तैयारी तेज कर दी है। हालांकि, अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से औपचारिक सहमति पत्र नहीं मिला है।
सितंबर के पहले सप्ताह में होगा ट्रायल रन
जानकारी के अनुसार सितंबर के पहले सप्ताह में मेट्रो का ट्रायल रन शुरू होगा। वहीं, मेट्रो डिपो में अगले तीन दिनों में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद पावर ग्रिड से कनेक्ट होकर सब-स्टेशन में ऊर्जा पहुंचेगी और चरणबद्ध तरीके से ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। मेट्रो कोच का फिनिशिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। जिस कारण मेट्रो ट्रायल रन के लिए पूरी तरह से तैयार है।
स्पीड, सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रैक की होगी जांच
यह ट्रायल रन प्रायोरिटी कॉरिडोर पर होगा। इस दौरान मेट्रो की स्पीड, सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रैक की सुरक्षा से जुड़ी सभी चीजों की जांच की जाएगी। इस ट्रायल में सफलता मिलने के बाद ही मेट्रो को यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।
मेट्रो डिपो का आरएसएस कंट्रोल रूम, जिसे ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर भी कहा जाता है, पूरे नेटवर्क की निगरानी और संचालन में अहम भूमिका निभाएगा। यहां से ट्रेन मूवमेंट, सिग्नलिंग, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा प्रणाली पर वास्तविक समय में नजर रखी जाएगी। आरएसएस कंट्रोल रूम में विभिन्न कैमरों, सेंसर और अन्य उपकरणों के माध्यम से पूरे मेट्रो नेटवर्क के वास्तविक समय की निगरानी होती है।
पिछले महीने पुणे से पटना लाई गई थी मेट्रो की कोच
बता दें कि पिछले महीने पटना मेट्रो की 3 कोच पटना पहुंची थी। 74 चक्कों वाली खास ट्रक से इसे पुणे से पटना सड़क मार्ग द्वारा लाया गया था। इस कोच को ISBT डिपो में रखा गया है। पटना गया डोभी मार्ग से यह यह कोच राजधानी में घुसे थे।
पटना पहुंचने में इन्हें करीब 8 से 9 दिनों का समय लगा। तीनों कोच को 74-74 चक्कों वाले भारी ट्रैकों पर लादकर पटना लाया गया था। ट्रकों की अधिकतम रफ्तार 20 किमी प्रतिघंटा निर्धारित की गई थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
