Patna

तिसरा में किशोरी ने फांसी लगा दी जान,पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश की

पटना.झरिया के तिसरा थानांतर्गत कुइयां दुर्गा मंदिर के पास एक किशोरी मधु कुमारी (15) ने गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी. घटना की सूचना पाकर तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतका के जीजा श्रवण भुइयां ने पुलिस को बताया कि उनकी साली मधु पिछले छह वर्षों से उनके पास रह रही थी. वह केओसीपी में कार्यरत हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी. उसके दो भाई भी हैं. मृतका के पिता का निधन पहले हो गया है. उसका स्थायी निवास जीनागोरा बगान धौड़ा में है.

 

 

उसने पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश की थी. मृतका जीजा श्रवण भुइयां ने बताया कि खाना खाकर देर रात बगल के कमरे में वह उनके पांच वर्षीय पुत्र के साथ सोने के लिए गयी थी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!