Samastipur

विद्यापतिनगर में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:दो युवक गोवा का शराब ले जाते धराए

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना की पुलिस ने बंगराहा चौक के पास से अवैध शराब की एक खेप पकड़ी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खेसराहा जा रहे एक ऑटो को रोका।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तलाशी के दौरान पुलिस ने ऑटो से 9 बोतलें और 52 पाउच शराब जब्त किया। कुल बरामद शराब की मात्रा 16 लीटर बताई गई है। जब्त किए गइ सभी बोतलों पर ‘फॉर साले इन गोवा’ लिखा हुआ है।

 

पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पहला आरोपी ऑटो चालक सीताराम साह है, जो समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालसाही गांव का रहने वाला है। दूसरा आरोपी नंद कुमार सिंह कल्याण गंज बंगराहा का निवासी है।थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!