SamastipurVaishali

महनार रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

वैशाली.महनार। महनार रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात्रि में एक अज्ञात महिला का शव पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह यात्रियों व स्थानीय लोगों द्वारा महनार रोड स्टेशन के तीन नम्बर प्लेटफार्म के रेलवे ट्रेक के पास एक महिला का शव होने की बात सामने आई तो आस पास के गांवों में यह खबर आग की तरह फैल गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

देखते -देखते लोगों की भीड़ शव को देखने के लिए आनी शुरू हो गई। कई घण्टे तक शव की पहचान नहीं हो सकी। स्टेशन कर्मियों व स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस से लेकर रेलवे के आरपीएफ व जीआरपीएफ को घटना कि सूचना देने की बात लोगों द्वारा बताई गई। मृतक महिला की उम्र लगभग 70 वर्ष थी और वह लाल पिले रंग की छिटदार साड़ी पहने हुए थी।

घटना प्रकाश में आने के चार-पांच घण्टे बाद मृतक महिला की शव की पहचान होने की बात सामने आई। इस सम्बंध में रेल आरपीएफ पटोरी के प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया की उनकी टीम और राजकीय रेल थाना हाजीपुर घटना स्थल पर पहुंची तो मृतका का परिजन सामने आए और उनके द्वारा मृतक महिला का नाम बनारसी देवी, उम्र 70 वर्ष पति महादेव पासवान तथा घर चकौशन, थाना बिदुपुर बताते हुए कहा गया कि मृतक महिला अपने पुत्री के ससुराल चकेयाज गांव में एक साल से रह रही थी।

साथ ही परिजनों द्वारा बताया गया कि उसका मानसिक स्थिति खड़ाब थी और उसका इलाज भी निजी अस्पताल में चल रहा था। मृतका शनिवार को घर से निकली थी और घर नही पहुंची तो परिजन उसे खोज रहे थे। रेल पुलिस द्वारा सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को मृतका के परिजनों को सौप दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!