सासाराम में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, दो बदमाश घायल:किडनैप हुए शिक्षक को मुक्त कराया, 5 गिरफ्तार
पटना.रोहतास के सासाराम नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में बड़ा खुलासा हुआ। अपराधियों ने कोचस थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कपसिया के शारीरिक शिक्षक दिलीप कुमार का अपहरण कर 5 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें तकिया बाजार स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से सकुशल मुक्त कराया।
दो अपराधी गोली लगने से घायल
कैमूर के बिलोरी निवासी प्रभात कुमार उर्फ सोनू गुप्ता और मुजान निवासी सुरेश राम के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान इंदल राम और रामाशीष शर्मा भी घायल हुए।
5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
शाहाबाद डीआईजी सत्य प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने कुल 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 कट्टा और 15 कारतूस बरामद किए गए हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग की, जिसका जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
डीआईजी और एसडीपीओ ने की पुष्टि
डीआईजी ने बताया कि शिक्षक को सकुशल मुक्त कराने में पुलिस की त्वरित कार्रवाई अहम रही। वहीं एसडीपीओ-2 कुमार वैभव ने घटना की पुष्टि की और कहा कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
