समस्तीपुर:एक सप्ताह से नल-जल बंद,बाजार में नल-जल को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
समस्तीपुर।पूसा : प्रखंड के महमदा पंचायत के वार्ड 12 में एक सप्ताह से नल-जल बंद रहने से लोगों को परेशानी हो रही थी. आक्रोशित ग्रामीणों ने पूसा-ढोली मुख्य मार्ग के पूसा बाजार के समीप सड़क जाम कर आक्रोश प्रकट किया.
ग्रामीणों का कहना था कि नल-जल बंद रहने से वार्ड के लोगों को पेयजल की काफी परेशानी है. माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, रौशन कुमार ने प्रखंड प्रशासन से नल-जल शुरू कराने की मांग की. सूचना पर पूसा थाने के एएसआई सुधांशु कुमार ने पहुंच कर लोगों को समझा कर शांत किया. अनुरक्षण व पंसस प्रतिनिधि राज कुमार सूरज से बात कर पानी चालू कराया. जिसके बाद सड़क जाम ग्रामीणों ने हटा लिया.
मौके पर उषा देवी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि त्रिभुवन पासवान, रीता देवी, सोनी कुमारी, कंचन देवी, रंजना कुमारी, अंजली देवी, पुष्पांजलि कुमारी, रीमा कुमारी, सीमा कुमारी, सुनीता देवी, पूनम देवी, अनीता देवी, दीपक पासवान, सोनू पासवान, हरिलाल पासवान, अशर्फी, सुनीता देवी, मंजू देवी, सोनी कुमारी, रेखा देवी थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
