समस्तीपुर:मानव अधिकार सार्वभौमिक है और जाति, धर्म, लिंग आदि के भेदभाव के सभी को प्राप्त है
समस्तीपुर, ताजपुर : स्थानीय डॉ. लोहिया कर्पूरी विश्वेश्वर दास महाविद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि की अध्यक्षता में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा व्याख्यान माला आयोजित किया गया. विषय सामाजिक न्याय और मानव अधिकार था. शुभारंभ अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप जला कर किया. अतिथियों को अंग वस्त्र, फूल-माला व मेमेंटो से सम्मानित किया गया. मुख्य वक्ता डॉ राजीव रौशन, डॉ मधुलिका मिश्रा व शबनम कुमारी थे.
प्रधानाचार्य ने कहा कि महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कार्मचारी और बच्चों के लिए हैं. इसलिए नामांकित बच्चे महाविद्यालय में प्रतिदिन अपने-अपने वर्ग में उपस्थित होकर पठन-पाठन को ससमय पूरा करें. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और मानव अधिकार एक-दूसरे के पूरक हैं. मानवों के विकास के लिए आवश्यक है. मुख्य वक्ता शबनम कुमारी ने कहा कि मानव अधिकार सार्वभौमिक है और जाति, धर्म, लिंग आदि के भेदभाव के सभी को प्राप्त है.
डॉ मिश्रा ने कहा कि सामाजिक न्याय प्लेटो, अरस्तू, जॉन लॉक आदि के विचारों में मिलता है. मानव अधिकार सभी के लिए आवश्यक है. वहीं डॉ राजीव रौशन ने कहा कि मानव अधिकार जिसमें जीवन, स्वतंत्रता, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि का अधिकार शामिल हैं जो सभी लोगों के लिए आवश्यक है. संयोजक राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ हुस्न आरा ने संचालन किया. डॉ. अनिल शर्मा धन्यवाद ज्ञापन किया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
