Samastipur

समस्तीपुर:विज्ञान है हमारा कम्पास, अंतरिक्ष है हमारी मंजिल,राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन

समस्तीपुर : शहर के उत्क्रमित मध्य लगुनियां सूर्यकंठ में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया. अंतरिक्ष स्पीच कंपटीशन के क्रम में बच्चों ने बताया कि नेशनल स्पेस डे एक विशेष अवसर है जो हमें अंतरिक्ष विज्ञान की अद्भुत उपलब्धियों की याद दिलाता है और नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करता है. यह दिन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह न सिर्फ अंतरिक्ष और विज्ञान की दुनिया से जुड़ी जानकारी देता है, बल्कि उनमें जिज्ञासा, कल्पनाशक्ति और खोज की भावना भी जगाता है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका ए. आफताब ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की अबतक की उपलब्धियों के बारे मे विस्तार से बताया. उन्होंने बताया कि आज ही के दिन वर्ष 2023 में भारत के अंतरिक्ष यान चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी. एचएम सौरभ कुमार ने इस वर्ष के अंतरिक्ष दिवस के विषय ””आर्यभट्ट से गगनयान- प्राचीन ज्ञान से अनंत सम्भावनाएं”” पर चर्चा करते हुए बताया कि विज्ञान, गणित एवं खगोलीय ज्ञान के क्षेत्र में भारत का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है. चंद्रयान 3 की सफलता ने यह साबित किया है कि अंतरिक्ष के क्षेत्र मे भी अब हम किसी से कम नहीं हैं.

 

 

शिक्षक चंदन कुमार ने अंतरिक्ष के क्षेत्र मे कैरियर सम्भावनाओं से बच्चों को अवगत कराया और कहा कि विज्ञान है हमारा कम्पास, अंतरिक्ष है हमारी मंजिल. शिक्षिका नीतू राय के नेतृत्व में बच्चों ने चंद्रयान 3 सहित कई आकर्षक माॅडल तैयार कर उनका प्रदर्शन किया. मौके पर शिक्षक सत्येंद्र प्रसाद, शिक्षिका रेखा कुमारी, बबीता कुमारी, संगीता कुमारी, पूनम सिन्हा, कुमारी प्रतिभा, फरहत परवीन आदि मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!