Samastipur

समस्तीपुर नगर थाने में पदस्थापित एसआई मन्नू कुमार का निधन,शोक

समस्तीपुर.नगर थाना में पदस्थापित एसआई मन्नू कुमार का इलाज के दौरान बीते 30 जुलाई को निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और लगातार इलाजरत थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

एसआई मन्नू कुमार मूल रूप से जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के नेवारी पुनहदा गांव के रहने वाले थे। ड्यूटी के दौरान भी उनकी तबीयत कई बार खराब हो चुकी थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए छुट्टी दी गई थी। नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मन्नू कुमार लंबे समय से बीमार थे और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!