Begusarai

बेगूसराय में 50 लाख के हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:बस से उतरकर भागने की..

बेगूसराय में पुलिस ने करोड़ों रुपए का हीरोइन बरामद किया है। एसपी मनीष ने कहा कि शुक्रवार सुबह नारकोटिक्स सेल पटना के एसटीएफ से सूचना मिली कि बेगूसराय बस स्टैंड में एक व्यक्ति भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर बस से उतरने वाला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूचना पर नगर थाना के गश्ती पदाधिकारी मदन कुमार ने अपनी टीम के साथ बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर की। पुलिस को देखते ही एक युवक ट्रॉली बैग लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।तलाशी लेने में ट्रॉली बैग से 500 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया। युवक के जेब से एक आधार कार्ड, एक आयुष्मान कार्ड और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

 

पूछताछ में उसने अपने को वीरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी बैद्यनाथ सहनी का बेटा दीपक सहनी उर्फ दीपक सहनी उर्फ दीपक कुमार बताया।इसकी निशानदेही पर एसटीएफ और भोजपुर पुलिस ने बक्सर जिले के रघुनाथपुर निवासी पारसनाथ प्रसाद के बेटे पंकज कुमार को भोजपुर जिला के बिहिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन का अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 50 लाख है।

 

 

पूर्वोत्तर भारत से लाता था नशीला पदार्थ

 

दीपक लंबे समय से सूखा नशा का कारोबार करता था। वह पूर्वोत्तर भारत से बस के सहारे नशीला पदार्थ लाकर सप्लायर को देता है।इसके बाद कई खुदरा विक्रेता पुड़िया में एक ग्राम और आधा ग्राम बेचते हैं। दीपक को देखकर लगता नहीं था कि वह तस्कर है। किसी पढ़े लिखे युवा की तरह लगने से लोग जल्दी शक नहीं कर पाते थे।हाल के वर्षों में उसने अच्छे पैसे कमाए हैं और गांव में युवाओं के बीच धौंस दिखाते रहता था। कहता था कि बड़ी कंपनी में नौकरी करता है।

 

5 अभियुक्तों को नामजद किया

 

दीपक सहनी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इंफाल से दीमापुर तक हीरोइन को आर्मी के कनवाई के ड्राइवर के जरिए पहुंचाया जाता है। इस मामले में उक्त ड्राइवर सहित 5 अभियुक्तों को नामजद किया गया है, जिसमें 2 लोग बिहार के और 3 मणिपुर के हैं। जब्त हेरोइन का खेप पंकज के माध्यम से पंजाब भेजा जाना था।

 

दीपक उसे भोजपुर तक पहुंचाता, जहां से आगे पंकज को ले जाना था। दीपक और पंकज नारकोटिक के व्यापार में काफी दिनों से शामिल है। यह लोग संगठित गिरोह बनाकर अवैध रूप से मादक पदार्थ हीरोइन की तस्करी और खरीद-बिक्री का काम करते है। नेटवर्क बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में सक्रिय है।2019 में भी इन लोगों को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-28 थाना से ड्रग के साथ पकड़ा गया था। जिसमें वह एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुके है। अभी उक्त केस में बेल भी टूटा हुआ था, जिसके कारण गुरुग्राम पुलिस भी इसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही थी। इसी बीच हेरोइन के बड़े खेप के साथ पकड़े गए हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!