Patna

पूर्णिया सेंट्रल जेल में पदस्थापित दारोगा अब्दुल कयूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पसरा मातम

पटना।मोतिहारी जिले के बंजरिया प्रखंड क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. प्रखंड की सेमरा पंचायत अंतर्गत सेमरा भोला गांव निवासी 58 वर्षीय दारोगा अब्दुल कयूम की सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वे वर्तमान समय में पूर्णिया सेंट्रल जेल में पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. इस आकस्मिक और रहस्यमय निधन की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दारोगा अब्दुल कयूम सोमवार की रात रोजाना की तरह खाना खाने के बाद सोने चले गए थे. इसके बाद मंगलवार की सुबह जब एक सिपाही उन्हें किसी कार्य से जगाने के लिए उनके कमरे में गया, तो उन्हें अचेत अवस्था में बिस्तर पर पाया. घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में इसकी सूचना उच्च अधिकारियों के साथ-साथ उनके परिजनों को दी गई. पूर्णिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

 

मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ छवि के धनी थे अब्दुल कयूम

सेमरा पंचायत के मुखिया अनिल कुमार और पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण साह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि दारोगा अब्दुल कयूम वर्ष 1988 में बिहार पुलिस सेवा में बहाल हुए थे. वे एक बेहद मिलनसार, मृदुभाषी, कर्तव्यनिष्ठ और नेक दिल इंसान के रूप में जाने जाते थे. उनके यूं अचानक दुनिया से चले जाने से पूरा सेमरा पंचायत मर्माहत है और हर कोई स्तब्ध है. उनके पुलिस सेवा के कार्यकाल में उनकी ईमानदारी की चर्चा हमेशा होती रही है.

 

भरा-पूरा परिवार छोड़ गए दारोगा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक दारोगा अब्दुल कयूम अपने पीछे पत्नी शबनम खातून, छह बेटियां और एक बेटे का भरा-पूरा रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं. उनकी चार बेटियों का विवाह हो चुका है, जबकि दो बेटियों और एक छोटे बेटे की शादी अभी होनी बाकी है. इस अप्रत्याशित और दुखद घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *