Patna

खान सर के पढ़ाने के अंदाज पर फिदा हुईं मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन, वीडियो ट्वीट कर लिखा गुरु

पटना के खान सर का एक वीडियो बालीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्वीट किया है। वीडियो में खान सर नक्शे पर नदियों और भारत की भौगोलिक सीमा की चर्चा करते दिख रहे हैं। रवीना ने वीडिया को साथ ,Guru लिखा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना। छात्रों के बीच पटना के खान सर का नाम काफी प्रचलित है। आसान भाषा में कठिन से कठिन टापिक को समझा देने के लिए खान सर जाने जाते हैं। पढ़ाई के दौरान उनकी बिहारी टोन भी खूब सुनने को मिलती है। खान सर के प्रशंसकों में एक नया नाम जुड़ गया है। बालीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को भी खान सर के पढ़ाने का अंदाज पसंद आया। खान सर के पढ़ाने के दौरान राष्ट्रगान के बोल से भारत के नक्शे के प्रदर्शित करने के वीडियो को मस्त-मस्त गर्ल रवीना ने ट्वीट किया है। माइक्रो ब्लागिंग साइट पर रवीना ने वीडिया के साथ #Guru लिखा है। बड़ी संख्या में यूजर वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।

रोचक अंदाज में पढ़ाने के कारण चर्चा में खान सर

खान सर यू-ट्यूब पर छात्रों को आनलाइन पढ़ाते हैं। इसके साथ ही पटना में उनकी कोचिंग भी है। पढ़ाई के दौरान अपने रोचक अंदाज के कारण खान सर के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। रवीना टंडन ने उनका जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें खान सर नक्शे पर नदियों और भारत की भौगोलिक सीमा की चर्चा करते दिख रहे हैं। खान सर बता रहे हैं कि राष्ट्रगान के बोल में भारत की भौगोलिक चर्चा है। खान सर का यह वायरल वीडियो काफी पुराना है। रवीना के ट्वीट के बाद बड़ी संख्या में यूजर कमेंट भी कर रहे हैं। रामजीत नाम के एक यूजर ने लिखा, बिहार नहीं पूरे हिन्दुस्तान में कोई टीचर खान सर के टक्कर में नहीं है। विशाल ने लिखा, खान सर के बिना तो कुच्छो न बुझाता है। गौरतलब है कि हाल ही में रेलवे एनटीपीसी परीक्षा को लेकर खान सर चर्चा में आए गए थे। बिहार में छात्रों के आंदोलन को लेकर खान सर पर आरोप लगे थे। मामले में पटना के थाने में उनपर एफआइआर भी दर्ज की गई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!