दलसिंहसराय शहर में महिलाओ द्वारा सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
दलसिंहसराय में मनाया गया सावन महोत्सव।सावन की हरियाली मनमोहक होते जा रही है.दलसिंहसराय में महिलाओं ने सोलह श्रंगार कर सावन महोत्सव मनाया.शहर के बस स्टेण्ड स्थित एक निजी होटल में डायमंड वूमन ग्रुप के द्वारा सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया.जिसका संचालन कोमल बरनवाल एंव नेहा पोद्दार के द्वारा किया गया.महिला मंडल ने परंपरा के अनुसार सावन की गीत गाए।
इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया.महिलाओं और बालिकाओं ने हरे परिधान और हरी चूडिय़ां धारण कीं. मेंहदी रचाई, कजली और सावन गीत गाए, गुट्टे खेले, झूला झूला,
सामूहिक और एकल नृत्य किए.इस पावन महीने में भगवान शिव की भक्ति हो या सावन महोत्सव, महिलाओं में उमंग देखने को मिलता है. इस महोत्सव में आस-पास की सभी महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
