Patna

रात को कार में तीन लड़कियों के साथ मिले लड़के, शेखपुरा पुलिस ने पकड़ा तो कहने लगे- बहन है मेरी

शेखपुरा, बिहार के शेखपुरा शहर में लखीसराय जाने वाली सड़क पर देर रात को एक कार के अंदर का नजारा देख कर पुलिस चौंक गई। पुलिस की गश्ती टीम ने गुरुवार की देर रात शेखपुरा-लखीसराय सड़क पर शेखपुरा थाना क्षेत्र के पचना गांव के पास इस कार को रोका था। कार के अंदर तीन लड़के और तीन लड़कियां मिली थीं। पुलिस रात के अंधेरे में इनकी गतिविध‍ि को लेकर और संशय में पड़ गई, जब पता चला कि ये लाेग बिहार के नहीं बल्कि महाराष्‍ट्र के रहने वाले हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

 

पुलिस की जांच में निकली कुछ और बात

 

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात पचना के पास महाराष्ट्र नंबर की कार देख पुलिस ने रुकवाया। पूछताछ के दौरान पहले उनके बयान अलग – अलग आए। कुछ ने भाई-बहन और कुछ ने पति-पत्नी बताया। इन लोगों ने बगल के कैथमा गांव में कार्यक्रम करने की बात बतायी। पुलिस की जांच में यह बात गलत निकली। इससे पुलिस का शक बढ़ गया और कार सहित सभी को थाना ले जाया गया। बाद में शुक्रवार की सुबह लंबी पुछताछ के बाद सभी को मुक्त कर दिया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!