समस्तीपुर के सिंघिया और नरहन में सांपों के साथ भगत और सहयोगी झूमे,करतब
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघिया घाट और नरहन समेत अन्य जगहों पर सावन माह की पंचमी को नाग पंचमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान सिंघिया घाट पंचवटी चौक के समीप भगवती स्थान में भगत राम बाबू सिंह उर्फ रामसिंह इसका सहयोगी प्रमेश्वर महतो (डलवाह), रंजीत राजा, बूढ़ी गंडक बांध किनारे भगवती स्थान के भगत सुरेश पासवान,भगत रामकुमार इसका सहयोगी कुशेश्वर पासवान, रेलवे कालोनी यादव टोल सिंघिया घाट के भगत मिंटू पासवान, नरहन के भगत रामकुमार आदि ने माता विषहरी का नाम लेते हुए अपने अपने मंदिर के गहवर से कोबरा,गेहुअन, करैत, हरहारा जैसे विषैला सांप निकाले।
फोटो-उषित चंद लाल भगत रामसिंह ने मुंह में सांप को दबाकर करतब दिखाए। इस वर्ष सुहावना मौसम के कारण अत्यधिक दर्शक लोगों की भीड़ लगी रही। गहवर से लेकर नदी में स्नान करने और वापस गहवर आने तक श्रद्धालु माता भगवती की जयकारे लगाते रहे । मानर के धून पर भगत झूमते रहे। इसमें बुढ़े, बच्चे,नौजवान बड़े ही श्रद्धा पूर्वक भाग लिया।