Samastipur

समस्तीपुर:तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से महिला की मौत, सड़क जाम

समस्तीपुर हथौड़ी मुख्य मार्ग पर छठियारी पोखर के पास एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान गोविंदपुर खजूरी पंचायत के वार्ड संख्या 5 खजुरी चौक निवासी संजीव कुमार महतो की 32 वर्षीया पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। वह दो अन्य महिलाओं के साथ सुबह टहलने निकली थी। उसी दौरान वारिसनगर की ओर से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चला गया और पीछे से मीना देवी को टक्कर मार दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल महिला को सड़क किनारे से उठाकर परिजन और अन्य महिलाएं इलाज के लिए समस्तीपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। घटना के बाद ग्रामीणों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया। उसकी पहचान कोयला कुंड गांव निवासी श्याम बाबू सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने कल्याणपुर थाना अध्यक्ष को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा और एसआई शंभू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!