बेगूसराय रेलवे स्टेशन के उतरी भाग में दूसरा गेट 4.64 करोड़ रुपए से बनेगा
बेगूसराय.4.64 करोड़ की लागत से बेगूसराय रेलवे स्टेशन के उतरी भाग में गेट बनाया जायगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। उक्त टेंडर के द्वारा ही एफओबी का विस्तार और अतिरिक्त पीएफ शेड का प्रावधान किया गया है। हालांकि रेलवे ने केवल उतरी भाग में गेट निर्माण का टेंडर जारी किया है जबकि उक्त भाग में टिकट काउंटर बनाने का भी प्रस्ताव था जो फिलहाल टेंडर में नहीं है। बता दें कि करीब एक वर्ष पूर्व रेलवे स्टेशन के उतरी भाग को लोहे के बैरिकेट से घेर दिया गया था जिस कारण 2 व तीन नंबर प्लेटफार्म पर उतरने वाले यात्रियों तथा उतर की तरफ रहने वाले वासिंदो को ट्रेन से उतरने व चढ़ने के लिए 2 किलोमीटर से भी अधिक दूरी अतिरिक्त तय करनी पड़ने लगी। दैनिक भास्कर ने जब अपनी खबर के माध्यम से इसके औचित्य पर सवाल उठाया था तो तब के डीआरएम ने उतरी गेट बनाने तथा टिकट काउंटर बनाने की बात कही थी। फिलहाल लोहा का बैरिकेडिंग लगा हुआ है।
अब टेंडर जारी होने के बाद काम जल्द शुरू होकर पूर्ण होने से जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार हो जाएगा। उत्तरी भाग से भी रेलयात्रियों को प्रवेश मिल सकेगा। साथ ही प्लेटफार्म 2 और 3 पर शेड बढ़ने से दैनिक रेलयात्रियों को इसका खासा लाभ मिल सकेगा। उत्तरी भाग में टिकट घर नहीं बनना बड़ा सवाल जारी किए गए टेंडर में कई महत्वपूर्ण चीजें छूट गई जिसमें उत्तरी भाग में टिकट घर और शौचालय आदि का निर्माण शामिल है।
बड़ा सवाल यह है कि जब रेल प्रशासन उत्तरी भाग से रेलयात्रियों को प्रवेश कराने के लिए प्रवेश द्वार बनवाएगा। तो क्या रेलयात्री बिना टिकट ही स्टेशन परिसर में दाखिल हो सकेंगे। यह एक अजीबोगरीब स्थिति होगी। ऐसे में रेलवे को इसपर भी जल्द समाधान ढूंढने की जरूरत है। नहीं तो रेलयात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर भाग में बना प्रवेश द्वार बेटिकट स्टेशन परिसर में दाखिल होने वाला दुविधा न बन जाए। दैनिक रेलयात्रियों ने मांग की है। जल्द ही उत्तरी भाग का समुचित विकास हो। जिले का अधिकांश आबादी उत्तरी भाग में ही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
