दलसिंहसराय:नगरगामा पंचायत में खेल मैदान का हुआ उद्घाटन
दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के नगरगामा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय नगरगामा के प्रांगण में मनरेगा योजना के द्वारा नव निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया गया. आये अथिति पंचायत के मुखिया भूषण प्रसाद शर्मा एवं उप मुखिया रौशन कुमार चौधरी के द्वारा विधिवत रूप से मैदान का उद्घाटन किया गया.वक्ताओ ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत प्रा.राशि 941988 से खेल मैदान का आज फीता काटकर बच्चों को समर्पित किया गया है।
खेल में बेहतरीन भविष्य पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संबोधित किया गया.साथ ही पर्यावरण सुरक्षित संरक्षित हेतु बच्चों के बीच स्कूल में इको क्लब का गठन भी किया एवं बच्चों के बीच टीशर्ट वितरण किया गया.उद्घाटन में पंचायत सचिव अजीत कुमार पटेल,पवन कुमार,प्रधानाचार्य श्रवण कुमार पासवान,शिक्षक अवधेश कुमार ओझा एवं स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थे।