Patna

पत्नी ने प्रेमी संग की लव मैरिज,पति ने किया सुसाइड:बहन की शादी के दिन भाई ने की खुदकुशी

बेगूसराय में पत्नी की दूसरी शादी करने से परेशान पति ने सुसाइड कर लिया है। शुक्रवार को मृतक की बहन की शादी थी। शादी का माहौल अब मातम में बदल गया है। युवक की शादी 5 साल पहले लखीसराय की एक लड़की से हुई थी। इनके 3 बच्चे है।मृतक मटून सदा का बेटा नंदन सदा (28) है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बेटा लेने गया तो पता चला शादी कर चुकी है

 

मंटून सदा ने बताया कि ‘करीब 5 साल पहले नंदन की शादी लखीसराय के नरसुरखा गांव में ललिता देवी (24) के साथ हुई थी। एक महीने पहले वो मायके गई थी। दो दिन पहले मेरा बेटा जब उसे लेने गया, तो पता चला कि ललिता ने अपने प्रेमी से शादी कर ली है।”अब वो अपने दूसरे पति के साथ ही रहना चाहती है। उसने मंटून के साथ रहने से इनकार कर दिया। इस बात से मेरा बेटा आहत था। उसने फंदे से लटक कर जान दे दी।’

 

बिहार से बाहर मजदूरी करता था नंदन

 

नंदन बाहर में रहकर मजदूरी करता था। ललिता एक महीना पहले बहन की शादी में मायके गई थी, उसके बाद से ससुराल नहीं आई। मृतक के पिता ने बताया कि ‘शुक्रवार को बेटी की शादी थी, जिसको लेकर नंदन 2 दिन पहले अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया था।’

 

‘दूसरी शादी की बात पता चलने पर नंदन अपनी पत्नी को खोजकर मिला। लेकिन, पत्नी ने इसके साथ आने से मना कर दिया और कहा कि हमने दूसरी शादी कर ली है। अब मैं अपने दूसरे पति के साथ रहूंगी।’नंदन गुरुवार को ससुराल से घर आया था। वह काफी परेशान था और पूरी कहानी बताई। बहन की विदाई के बाद मामले को देखने की बात कही।’

 

 

फंदे से लटकी हुई थी नंदन की बॉडी

 

मंटून सदा ने बताया कि ‘रात में हम लोगों ने बेटी की शादी को लेकर समाज के लोगों के साथ एक जगह बैठकर मीटिंग किया। जबकि, घर की महिलाएं पूजा-पाठ करने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान नंदन ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।”रात में जब सभी लोग घर लौटे। काफी देर तक नंदन के नहीं आने पर खोजबीन की तो पता चला कि वह पीछे वाले घर में फंदे से लटका हुआ था इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।’थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आज सुबह में घटना की सूचना मिली सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिजन के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!