Samastipur

समस्तीपुर के कल्याणपुर में शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, 1 गिरफ्तार

समस्तीपुर।कल्याणपुर.नगर निगम क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान एक घर में मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ। इसमें मुख्य रूप से नकली विदेशी शराब बनाने की सामग्री व विभिन्न कंपनी की रैपर छह सौ खाली डिब्बा, पैकिंग मशीन, स्प्रिट छह लीटर क्यूआर कोड समेत काफी संख्या में ऑफिसर चॉइस टेट्रा पैक 110 बोतल शराब व खाली डिब्बे में शराब पैक करते रंगे हाथ पुलिस ने एक तस्कर को उसके घर से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान भागीरथपुर गांव के भोगिंदर सहनी के रूप में पहचान हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी का बताना है कि एक महिला पैकिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा शर्मा ने बताया कि मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही फरार तस्कर की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। भोगिंदर सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!