Samastipur

दलसिंहसराय में बदमाशों ने बिस्कुट लदी मालवाहक गाड़ी लूटी, इस तरह दिया घटना को अंजाम

दलसिंहसराय। दलसिंहसराय में इन दिनों बदमाशों का बोलबाला है । हर दिन बदमाश दलसिंहसराय पुलिस को बौना साबित कर एक के बाद एक लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस है कि सब कुछ मूकदर्शक बन देखती रहती है। एक बार फिर बदमाशों ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 के बल्लोचक के पास गुरुवार की अलसुबह तीन बजे बिस्कुट से लदी एक पिकअप को लूट लिया। बोलेरो सवार हथियारबन्द बदमाशों ने चालक का हाथ पैर बांधकर सरायरंजन थाना क्षेत्र के एक चौर में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह पिकअप चालक बछबाड़ा थाना क्षेत्र के बहरमपुरा निवासी लूटन यादव के पुत्र विकास कुमार यादव की शिकायत के बाद दलसिंहसराय पुलिस जांच में जुटी है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरभंगा के कमतौल जा रहा था

चालक विकास ने बताया कि बेगूसराय के तेघड़ा से बुधवार की रात बिस्कुट लोड कर वह घर ब्रह्मपुरा चला गया। जिसके बाद वह गुरुवार की सुबह दो बजे बिस्कुट लदी पिकअप को लेकर दरभंगा जिले के कमतौल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए आठ की संख्या में बदमाशों ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र बल्लोचक के पास ओवरटेक करते हुए पिकअप रोक लिया। इसके बाद हथियार का भय दिखाकर पिकअप लूटने के साथ ही चालक विकास को बंधक बनाते हुए बोलेरो में बैठा लिया। जिसके बाद चालक का हाथ पैर बांधकर सरायरंजन थाना क्षेत्र के सुसान चौर में फेंक कर फरार हो गया। बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट करते हुए उसका ड्राविंग लाइसेंस, मोबाइल भी लूट लिया। चौर में पहुंचे स्थानीय लोगों ने चालक का हाथ पैर खोला। इसके बाद चालक विकास ने लूट की घटना की जानकारी दलसिंसराय थाना पहुंच पुलिस को दी। इस लूट की घटना को लेकर दलसिंहसराय पुलिस जांच में जुटी है ।

पुलिस की व्यवस्था को कठघरे में

गौरतलब हो कि दलसिंहसराय के काली चौक पर उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक से दस लाख की लूट की घटना में अभी तक पुलिस को सफलता मिली भी नहीं मिली है। इसी बीच बदमाशों ने एक और लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस की व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!