Patna

जहानाबाद से खगड़िया जा रहे स्टूडेंट का बेगूसराय में अपहरण:पटना से बरामद

बेगूसराय में एक छात्र को किडनैप किया गया था। युवक जहानाबाद का निवासी है। वो जहानाबाद से बुधवार को कोसी एक्सप्रेस से खगड़िया के लिए निकला था। खगड़िया में वो अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। शाम 6 बजे युवक राजेन्द्र पुल स्टेशन पर पहुंचा। वहां वो पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसी वक्त 6 बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। बदमाश युवक को ऑटो से लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट भी की। बदमाश युवक से 50 हजार रुपए फिरौती मांगने लगे। युवक ने कहा मेरे पास इतने पैसे नहीं है।

 

बदमाशों ने युवक के मोबाइल से परिजन को वीडियो कॉल कराया और रुपए मांगने को कहा। युवक ने अपने परिजन से कहा, मुझे सिमरिया के पास से इन लोगों ने उठा लिया है, 50000 देने पर छोड़ेंगे। परिवार ने 46500 रुपए अकाउंट में भेजे। बदमाशों ने युवक से एडीएम कार्ड लिया और सारे रुपए निकाल लिए।अपहरण के 9 घंटे बाद चकिया पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर DIU टीम की मदद से आज पटना के हाथीदह पेट्रोल पंप के पास से युवक को बरामद किया। चार नाबालिग सहित 6 को हिरासत में लिया। घटना में इस्तेमाल ऑटो भी जब्त कर लिया।

 

वीडियो कॉल के बाद परिजन को पता चला युवक बेगूसराय में है

 

पीड़ित युवक जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र स्थित सकुना बिगहा गांव निवासी अरुण कुमार यादव के बेटे अंकित कुमार (22) है। जो खगड़िया के अलौली में अपने दोस्त प्रियांशु के पास जा रहे थे। वीडियो कॉल पर बात के दौरान अंकित ने सिमरिया नाम लिया था। इस आधार पर परिजन समझ गए कि वो बेगूसराय में है।जिसके बाद परिजन ने बुधवार की रात 11 बजे बेगूसराय के चकिया थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी।

 

आगे की कार्रवाई की जा रही है

 

सदर-टू डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि गिरफ्तार 6 युवकों में एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट निवासी सौरभ कुमार, चकिया थाना क्षेत्र के कसहा गांव निवासी ऑटो चालक विकास कुमार है। घटना में शामिल चार नाबालिग को भी हिरासत में गया है, आगे की कार्रवाई चल रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!