ड्रिल मशीन से ATM काटकर 18 लाख से अधिक की लूट, समस्तीपुर में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
Samastipur.मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक स्थित पुरानी थाना के समीप लगी इंडिया वन एटीएम से बदमाशों ने 18 लाख से अधिक रुपये की रुपये लूट लिया।
घटना को रविवार की अल सुबह अंजाम दिया गया। यह मामला तब प्रकाश में आया जब दोपहर के समय एटीएम के सर्वर से संपर्क टूटने की शिकायत पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची।बाद में सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। बताया गया कि एटीएम के भीतर बदमाशों ने दाखिल होने बाद ड्रिल कर उसके कैश बॉक्स में लगी बोल्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इससे कैश बॉक्स फ्री हो गया। वहीं, एटीएम के सर्वर से संपर्क को भी भंग कर दिया। एटीएम का हार्डडिस्क भी कार्यरत नहीं रहा। तकनीकी गड़बड़ी करते हुए बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पटोरी डीएसपी बीके माधवी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस को वारदात का सीसीटीवी फुटेज अभी नहीं मिला है। बताया गया कि सीसीटीवी की निगरानी ऑनलाइन एक कंपनी द्वारा की जाती है।
उक्त कंपनी से फुटेज का अनुरोध किया गया है। सीसीटीवी फुटेज मिलने बाद ही पूरी घटनाक्रम की जानकारी स्पष्ट होगी। कंपनी के लोकल फ्रेंचाइजी एनएमएस के प्रोपराइटर अमरेश कुमार ने बताया कि तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
बाद सूचना पुलिस को दी गई। कंपनी के रिकॉर्ड के अनुसार एटीएम से 18 लाख 22 हजार 500 रुपये की लूट की गई है। डीएसपी ने कहा कि सूचना पर पुलिस टीम घटना की छानबीन में जुटी है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बदमाश 18 लाख से अधिक की रकम ले गए।
24 घंटे खुला रहता था एटीएम, निगरानी में लापरवाही
चकलालशाही चौक पर लगा एटीएम 24 घंटे खुला रहता था। यह एटीएम जंदाहा-समस्तीपुर मुख्य पथ होने के किनारे है। यहां 24 घंटे चहल पहल बनी रहती है।पहले थाना बगल में होने से पुलिस की टीम हमेशा रहती थी। लेकिन अब नए थाना के निर्माण के बाद पुलिस की गश्त आदि सही नहीं रहती है। बदमाशों ने इसी का फायदा उठाकर एटीएम में लूट की घटना को अंजाम दिया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
