Patna

समस्तीपुर में बेरोजगारी का फायदा उठा पार्ट टाइम जॉब के नाम पर साइबर फ्रॉड ने 20 लाख ठगे

समस्तीपुर.बेरोजगारी का फायदा अब साइबर ठग उठा रहे हैं। युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ये गिरोह ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिले के साइबर थाने में जॉब ऑफर के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं। आंकड़ों की बात करें तो साइबर थाने में दर्ज कुल शिकायतों में से करीब 20 फीसदी मामले फर्जी जॉब ऑफर से जुड़े हुए हैं। साइबर अपराधी खुद को किसी नामी कंपनी का एचआर मैनेजर बताकर बेरोजगारों को कॉल या मैसेज करते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्हें आकर्षक सैलरी और सुविधाओं का लालच दिया जाता है। जैसे ही कोई शिकार झांसे में आता है, रजिस्ट्रेशन फीस, ड्रेस कोड चार्ज, मेडिकल टेस्ट आदि के नाम पर ठग उनसे पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं। कई बार युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र तक भेज दिए जाते हैं ताकि वे ठगी को पहचान न सकें। केवल जॉब से जुड़ी लगभग 10 शिकायतें साइबर थाना के संज्ञान में आयी है। इसमें 20 लाख से अधिक की ठगी हुई है।

 

 

साइबर डीएसपी सह एसएचओ दुर्गेश दीपक का कहना है कि युवाओं को ऑनलाइन नौकरी के ऑफर मिलने पर पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी किसी से साझा न करें। अधिकांश फर्जी जॉब ऑफर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप और फर्जी वेबसाइटों के जरिये भेजे जाते हैं।

 

पूसा थाना क्षेत्र के मलिकौर के गोपी कुमार से साइबर बदमाशों ने पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 12 लाख 14 हजार 225 रुपए की ठगी कर ली। उन्होंने कर्ज लेकर साइबर बदमाशों को जॉब के लिए रुपए दिया था। इसकी शिकायत उन्होंने साइबर थाना से की। व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब का मैसेज भेज कर साइबर बदमाशों ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णापुरी सोनवर्षा के कुमार प्रिंस गौरव से सात लाख 67 हजार 153 रुपए की ठगी कर ली। जिसकी शिकायत उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर किया। एक ऑनलाइन जॉब पोर्टल से नंबर लेकर साइबर बदमाशों ने समस्तीपुर में रहकर नौकरी कर रहे मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के गोबराही निवासी हरिनाथ कुमार हरी को मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब दिलाने के नाम पर 21 हजार 800 रुपए ठग लिया।

 

रोसड़ा थाना क्षेत्र के जाखड़ वार्ड नंबर 3 के विपिन बैठा ट्रेन के बोगी में सटे जॉब विज्ञापन के दिए गए नम्बर पर कॉल करने के बाद साइबर बदमाशों के चंगुल में फंस गए। बदमाशों ने जॉब के नाम पर बैंक अकाउंट डिटेल ले लिया और उसके खाते पर बहुत सारे रुपए मंगा लिया।

 

^सोशल मीडिया साइट से इनफॉरमेशन इकट्ठा कर बदमाश पढ़े लिखे लोगों को भी साइबर फ्रॉड का शिकार बना रहे हैं। सोशल मीडिया साइट्स पर अपने पर्सनल इनफॉरमेशन को शेयर करने से लोगों को बचाना चाहिए। ऑनलाइन मिले लुभावने जॉब ऑफर से भी सतर्क रहना चाहिए। साइबर फ्रॉड के विरुद्ध कार्रवाई जारी है । -दुर्गेश दीपक, डीएसपी, साइबर थाना

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!