जहरीले सांप ने महिला को काटा:बच्चों के साथ पलंग पर सो रही थी,तोड़ा दम
पटना.भोजपुर में जहरीले सांप ने महिला को काट लिया। परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पहचान सीमा देवी(25) के तौर पर हुई है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव की है।
मृतका के पति सोनू भगत ने बताया कि रात में खाना-खाने के बाद अपनी पत्नी, बेटा और बेटी के साथ पलंग पर सो रहा था। अचानक सांप ने उसे डस लिया। उसके चिल्लाने पर मेरी नींद खुली। मैंने सांप को पलंग से नीचे उतरे देखा। हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर गए, लेकिन जान नहीं बची।
मृतका को एक पुत्र श्याम कुमार और एक पुत्री पूर्णिमा है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
